बरका सयाल मे इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह उपमहामंत्री का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

बरका-सयाल क्षेत्र के अधिकारी क्लब भुरकुंडा मे इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह उपमहामंत्री विजय कुमार सिंह का विदाई समारोह सह सम्मान समारोह बरका -सयाल क्षेत्र के माइनिंग स्टाफ के द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप मे बरका सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक अजय सिंह, भुरकुंडा

Apr 09, 2024 - 13:29
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-09-at-6.50.11-PM.jpeg

बरका-सयाल क्षेत्र के अधिकारी क्लब भुरकुंडा मे इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह उपमहामंत्री विजय कुमार सिंह का विदाई समारोह सह सम्मान समारोह बरका -सयाल क्षेत्र के माइनिंग स्टाफ के द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप मे बरका सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक अजय सिंह, भुरकुंडा के परियोजना पदाधिकारी मनोज पाठक, सयाल के परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, उरीमारी के परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा के परियोजना पदाधिकारी डी शिवा दास त्यागी एवम सौंदा डी के परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुण्डा, सी सी एल सेफ्टी बोर्ड सदस्य विकाश कुमार एवं सी सी एल अध्यक्ष राम राज सिंह भी उपस्थित थे, साथ ही बरका सयाल क्षेत्र के सभी परियोजना के खान प्रबंधक विदाई समारोह मे उपस्थित थे। इनके अलावा बरका सयाल क्षेत्र के अध्यक्ष विकाश कान्त सिन्हा, क्षेत्रीय सचिव हरेन्द्र कुमार सिंह, भुरकुंडा परियोजना के अध्यक्ष संजीव दुबे, उरीमारी के अध्यक्ष अमित कुमार राय, सचिव श्रवण कुमार, बिरसा परियोजना के अध्यक्ष संतोष कुजूर, सचिव अनूप कुमार, सयाल के सचिव गिरजा शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर महतो एवं बरका सयाल क्षेत्र के क्षेत्रीय कमिटी के पवन झा, रंजीत कुमार, शशिरंजन कुमार, महावीर कुमार, अनुज कुमार, शैलेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, गुप्तेश्वर कुमार एवं बरका सयाल क्षेत्र के समस्त माइनिंग स्टॉफ इस विदाई समारोह मे उपस्थित हुए। बरका सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक अजय सिंह ने विजय बाबू को शाल ओढ़ा कर एवम स्मृतिचिन्ह भेट कर सम्मानित किये। बिरसा परियोजना की पूरी टीम ब्रिफकेस,उरीमारी परियोजना एवं सयाल डी परियोजना की पूरी टीम मिलकर वस्त्र तथा भुरकुंडा परियोजना की पूरी टीम ने मिलकर घड़ी भेट कर सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी। क्षेत्र के सभी परियोजना पदाधिकारी ने उनके द्वारा संगठन के लिए किये गये कार्यों एवम उनकी उपलब्धियों की चर्चा की। सी सी एल सेफ्टी बोर्ड सदस्य विकाश कुमार ने भी उन्हें बधाई दी और बताये की विजय बाबू ने इनमोसा मे शाखा सचिव से अपने जीवन की शुरुआत की और लम्बे संघर्ष के बाद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप मे आज भी इनमोसा के साथियों के लिये कार्य कर रहें है। सीसीएल अध्यक्ष रामराज बाबू ने भी उन्हें बधाई दी एवम पूर्व मे उनके द्वारा किए गए कार्यों के विषय मे उल्लेख किया। अपने संबोधन में विजय सिंह ने कहा की इनमोसा के लिए कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा एवम उद्योग हित सर्वोपरि है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User