बाबूलाल मरांडी पहुंचे गावां, हुआ भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह धनवार के नवनिर्वाचित विधायक बाबूलाल मरांडी मंगलवार को गावां पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया। बाद में उन्होंने प्रखंड के पटना, नगवां, माल्डा, गदर और खरसान, पिहरा पूर्वी पश्चिमी आदि पंचायतों का भ्रमण कर लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को

Dec 03, 2024 - 15:36
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-03-at-8.30.53-PM.jpeg

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह धनवार के नवनिर्वाचित विधायक बाबूलाल मरांडी मंगलवार को गावां पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया। बाद में उन्होंने प्रखंड के पटना, नगवां, माल्डा, गदर और खरसान, पिहरा पूर्वी पश्चिमी आदि पंचायतों का भ्रमण कर लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। पटना पंचायत में ग्रामीणों ने सड़क किनारे नाली बनवाने की मांग की। इसपर बाबूलाल मरांडी ने पहल करने का आश्वासन दिया। बाद में माल्डा के तिवारी टोला में बीते दिन दिन चोरी हुए घरों में लोगों से मिले और कहा कि उद्भेदन को लेकर प्रशासन से बात किया जायेगा। उन्होंने भाजपा पंचायत अध्यक्ष पांडेयडीह निवासी महेंद्र पांडेय के घर पहुंचकर पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। बाद में पिहरा साहू समाज भवन में बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने धनवार से प्रचड़ जीत दिलाने पर मतदाताओं का आभार जताया।

नदी का किया निरीक्षण

इससे पूर्व बाबूलाल मरांडी ने चेरवा नदी का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि यहां चुनाव से पूर्व ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर वोट बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। हालांकि बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने वोट दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि नदी में पुल नहीं होने के कारण लोगों को 3-4 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ता है। इसपर मरांडी ने शीघ्र ही पहल करने का आश्वासन दिया।

भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 2019 के विस चुनाव के अपेक्षा इसबार भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। कहा कि चुनाव का गणित अलग-अलग होता है। एक यह भी कारण था कि जयराम महतो उम्मीद से ज्यादा वोट ले आया। जिसकी हमें कोई उम्मीद नहीं थी। भाजपा को लगा था कि वोट का विभाजन होगा। सुदेश महतो (यानी) आजसू और भाजपा को भी मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इस कारण भी सीटें कम आई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो वादा किया है वह पूरा करें। जिन मां-बहनों का मंईयां सम्मान योजना में नाम छूटा है, उसके लिए पुनः कैंप लगाकर उनका नाम जोड़ने का काम करें। कहा कि 3-4 माह से कई जगह लोगों को वृद्धा, विकलांग आदि पेंशन नहीं मिला है। सरकार इसपर तुरंत पहल करते हुए पेंशन देने का काम करें। मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, मुन्ना सिंह, प्रह्लाद सिंह, राजेंद्र चौधरी, अमरदीप निराला, मनोज यादव, बबलू साहा, ललित पांडेय, अजीत तिवारी, पिंटू कुमार, दिलीप बरनवाल, सौदागर साव, आनंदी यादव, अजीत शर्मा, विकास जोनी समेत कई उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User