भक्तिमय वातावरण में स्वांग मे आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ का हुआ समापन

गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत स्वांग उतरी पंचायत स्थित स्वांग महावीर स्थान शिव मन्दिर परिसर में आयोजित पाँच दिवसीय श्री श्री1008 रुद्र महायज्ञ भक्ति जागरण के साथ सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोमिया विधायक डॉक्टर लम्बोदर महतो, बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने संयुक्त रूप से उपस्थित थे। सर्वप्

Mar 18, 2024 - 12:20
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-18-at-4.21.04-PM.jpeg

गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत स्वांग उतरी पंचायत स्थित स्वांग महावीर स्थान शिव मन्दिर परिसर में आयोजित पाँच दिवसीय श्री श्री1008 रुद्र महायज्ञ भक्ति जागरण के साथ सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोमिया विधायक डॉक्टर लम्बोदर महतो, बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने संयुक्त रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष बिटू कुमार रवानी, सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष सहित समिति के सदस्यों ने अतिथियों कोअंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही राजेश विश्वकर्मा, भाजपा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चितरंजन साहू, राजेश विश्वकर्मा, मुखिया विनोद कुमार विश्वकर्मा, पंकज पांडे, संजय शास्त्री उपस्थित रहे। इस अवसर पर गोमिया विधायक ने कहा कि महायज्ञ और जागरण होने से आस पास के इलाकों में वातावरण शुद्ध होता है ओर ऊर्जा का संचार होता है। पंचायत क्षेत्र में श्रद्धालुओं में काफी खुशिया बहाल होता है। इस जागरण में मैया भर दे झोली तेरे दर पर आए हैं एवं झांकी की प्रस्तुति भी की गई। जिसमें मां छिन्नमस्तके जागरण ग्रुप बोकारो से रवि वर्मा, विद्या राय, खुशी वर्मा, पूनम, रविंद्र ऑर्गेनाइजर, विक्की बनर्जी द्वारा एक से बढ़कर एक गीत संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय नागेश, निर्मल निषाद, अमृतलाल, संजय सिंह, नरेंद्र निषाद, जुगनू चौहान, विकास रवानी, नवीन निषाद, संतोष सिंह, प्रदीप हरि, शंकर पासवान, गुड्डू केवट, सुमित, शुभम,दीपक, गुड्डू, विनोद, अमर, ऋषि, वीरेंद्र, शंकर, मनोज, करण, विक्की, विनोद, कृष्ण देव्, गौतम, आकाश, सागर, रिंकू, विनोद, गौतम, बंटी, सूरज, करण, चंदन, चिंटू, बबलू, विक्रम राहुल रवि चौहान, रवि रवानी, अभय शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User