भाजपा लोकतंत्र की गला घोटने पर है आमादा -अफजल

बेरमो : यूनाईटेड मिल्ली फोरम झारखंड हमेशा से 5 सी (C) अर्थात 1. साम्प्रदायिकता 2. भ्रष्टाचार 3. अपराधीकरण 4. जातिवाद 5. वैश्विक पूंजीवाद का विरोध करती रही है, लेकिन जिस तरह से भाजपा भारत में लोकतंत्र का गला घोंटने और चुनाव जीतने के लिए विपक्ष को परेशान कर रही है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। लोकतंत्

Feb 02, 2024 - 05:26
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240202-WA0012.jpg



बेरमो : यूनाईटेड मिल्ली फोरम झारखंड हमेशा से 5 सी (C) अर्थात 1. साम्प्रदायिकता 2. भ्रष्टाचार 3. अपराधीकरण 4. जातिवाद 5. वैश्विक पूंजीवाद का विरोध करती रही है, लेकिन जिस तरह से भाजपा भारत में लोकतंत्र का गला घोंटने और चुनाव जीतने के लिए विपक्ष को परेशान कर रही है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। लोकतंत्र के विकास के लिए विपक्ष की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि लोकतांत्रिक नैतिकता का पालन करे और लोगों को भी इस नैतिकता का रक्षक होना चाहिए।झारखंड के लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों से अपील है कि वे सरकार के इस व्यवहार की निंदा करें और चुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकारी संस्थानों के गलत तर्क का विरोध करें ताकि सरकार इस व्यवहार को रोके। उपरोक्त बाते यूनाइटेड मिल्ली फोरम झारखंड के जेनरल सिक्रेट्री अफजल अनीस ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मिडिया को दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User