सुरक्षा बलों ने कथारा वाशरी और कोलियरी मे चलाया कोयला चोरो के विरुद्ध अभियान

सुरक्षा कर्मियों को देख कोयला चोर फरार, पांच मोटरसाइकिल किया गया जप्त बेरमो :  रविवार को अहले सुबह सीसीएल कथारा महाप्रबंधक के आदेशानुसार ,क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में, क्षेत्रीय गस्ती दल एवं कथारा वाशरी गस्ती दल संयुक्त रूप से कथारा वाशरी तथा कथारा कोलियरी में कोयला चोरों के विरुद्ध

Feb 18, 2024 - 11:59
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240218-WA0018.jpg

सुरक्षा कर्मियों को देख कोयला चोर फरार, पांच मोटरसाइकिल किया गया जप्त

बेरमो :  रविवार को अहले सुबह सीसीएल कथारा महाप्रबंधक के आदेशानुसार ,क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में, क्षेत्रीय गस्ती दल एवं कथारा वाशरी गस्ती दल संयुक्त रूप से कथारा वाशरी तथा कथारा कोलियरी में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी किया गया।छापेमारी में गस्ती दल को देख कोयला चोर भाग खड़े हुए।

इस छापेमारी में 5 मोटरसाइकिल अवैध कोयला से लदा जप्त कर पूर्ण रूप से छतिग्रस्त कर दिया गया  साथ ही, 25 से 30 अवैध कोयला से भरा बोरा को जप्त कर पूर्ण रूप से फाड़ दिया गया । इसके उपरांत बरामद कोयला को कथारा वाशरी कोल स्टॉक में गिरा दिया गया । जिसका  वजन लगभग 3 टन बताया गया। इस छापेमारी अभियान में इबरार हुसैन क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी राम चंद्र मांझी कथारा वाशरी प्रभारी नागेश्वर नोनिया ASS कन्हाई  HSG (रात्री पाली सुपरवाइजर) संजय कुमार दास SR. S/G मुकेश  कुमार सिंह JHG सुरेन्द्र चौधरी JHG के अलावे झारखंड गृह सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User