भाजपा हराओ देश बचाओ को लेकर भाकपा माले ने प्रेसवार्ता कर खोला मोर्चा

रायबरेली में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार राजनीतिक पार्टियों एक दूसरे पर पलटवार करने से पीछे नहीं है रही हैं। चाहे वह बीजेपी हो चाहे वह इंडिया गठबंधन हो। भाजपा हराओ देश बचाओ को लेकर भाजपा माले के पदाधिकारीयों ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। शहर के एक निजी होटल में भारत के

Apr 18, 2024 - 13:24
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-18-at-3.14.28-PM.jpeg

रायबरेली में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार राजनीतिक पार्टियों एक दूसरे पर पलटवार करने से पीछे नहीं है रही हैं। चाहे वह बीजेपी हो चाहे वह इंडिया गठबंधन हो। भाजपा हराओ देश बचाओ को लेकर भाजपा माले के पदाधिकारीयों ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। शहर के एक निजी होटल में भारत के कम्युनिस्ट मार्क्सवादी लेनिन वादी भाकपा माले के पदाधिकारी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। कहा है कि इस बार हमारी पार्टी इंडिया गठबंधन को समर्थन कर रही है और गठबंधन का जो भी प्रत्याशी रायबरेली में आएगा उसको जिताया जाएगा। इस चुनाव में जनता तानाशाही का खात्मा कर देगी संविधान की रक्षा के लिए हम सब एकजुट होकर मोदी सरकार को हराने का काम करेंगे पार्टी के वरिष्ठ और क्रांतिकारी नेता विजय विद्रोही ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए घोषणा पत्र भी जारी किया है। नेता ने कहा मोदी सरकार के 10 साल किसान मजदूर के लिए आपातकाल रहे हैं। पूरे देश ने देखा किस तरह से इस सरकार ने किसानों पर गोलियां चलाई रास्ते में किले ठोकी 13 महीने दिल्ली के बाहर बैठे रखा अब भाजपा के लोग किसानों के दरवाजे से भगाए जा रहे हैं। जिसके वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। श्रम कानून को समाप्त कर पूंजीवादी मजदूरों की मेहनत को लूटने की आशा, आंगनबाड़ी, रसोईया सहित करोड़ स्कीम वर्कर्स को मोदी सरकार ने झूठे वादों के सिवा कुछ नहीं दिया। कम रेट विजय विद्रोही ने कहा कि आज पूरा देश जान गया है कि देश भर के भ्रष्टाचार्यों की पार्टी बीजेपी है और उनके नेता मोदी हैं। ईडी सीबीआई का इस्तेमाल कर पहले भ्रष्ट बताया जाता है और फिर उन्हें देशभक्त बढ़कर भाजपा में शामिल कर लिया जाता है। इलेक्टोरल बांड प्रकरण ने भाजपा की ईमानदारी की नकाब उतार दी है। अब यह साफ हो गया है कि भाजपा को किसी भी तरह से केवल सट्टा चाहिए भाजपा को हराना देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए जरूरी है। इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान अंबेडकर ने कहा कि मोदी का 400 पर का नारा ही उनकी हर का कारण बनेगा क्योंकि पूरे देश जान गया है कि भाजपा को 400 सीट पर जीत देश के संविधान को बदलने के लिए चाहिए देश की जनता दलित पिछड़े आदिवासियों को जो कुछ मिला है। वह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान के कारण मिला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User