<br>मजदूर की फंदे पर हुई मौत के मामले में ग्रामीणों ने किया रोड जाम व नारेबाजी
रायबरेली सदर तहसील के अंतर्गत रामगंज बाजार में मजदूर की फंदे पर लटक कर हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन की लापरवाही के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर नारेबाजी की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 25 फरवरी 2024 दिन रविवार को रायबरेली
रायबरेली सदर तहसील के अंतर्गत रामगंज बाजार में मजदूर की फंदे पर लटक कर हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन की लापरवाही के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर नारेबाजी की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 25 फरवरी 2024 दिन रविवार को रायबरेली जनपद के सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले डीह थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार में जगदीशपुर गांव के रहने वाले सैकड़ो लोगों ने रायबरेली परसदेपुर रोड को जाम कर दिया और नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। ग्रामीण व मृतक के परिजनों डीह थाना अध्यक्ष व उनकी पुलिस पर मारपीट किए जाने व गाली गलौज तथा अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रोड़ जाम की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार सदर संध्या यादव भी मौके पर पहुंची और रोड जाम कर धरना प्रदर्शन कर रहे मृतक के परिजनो वा ग्रामीणों को पूरे मामले में जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया मृतक के परिजनों के मुताबिक अजय मजदूरी का काम करता था। जिसका गांव में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर शव लटकता हुआ पाया गया था। जिसको लेकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए धरना प्रदर्शन कर आरोपियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)