राजस्व परिषद अध्यक्ष हेमंत कुमार के एक दिवसीय दौरे को लेकर चप्पे चप्पे पर लगाई गई पुलिस

रायबरेली में एकदिवसीय दौरे पर राजस्व परिषद अध्यक्ष 5 फरवरी को यहां पहुंचेंगे और कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालय में विभागों का निरीक्षण करेंगे। आपको बता दे, कि आज दिनांक 4 फरवरी 2024 दिन रविवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद की जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 फरवरी 2024

Feb 04, 2024 - 09:22
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-04-at-7.16.52-PM.jpeg

रायबरेली में एकदिवसीय दौरे पर राजस्व परिषद अध्यक्ष 5 फरवरी को यहां पहुंचेंगे और कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालय में विभागों का निरीक्षण करेंगे। आपको बता दे, कि आज दिनांक 4 फरवरी 2024 दिन रविवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद की जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 फरवरी 2024 दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश के राजस्व परिषद अध्यक्ष हेमंत कुमार का एकदिवसीय दौरा है। इस दौरान यहां पहुंचकर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करेंगे वह अधिकारियों के साथ बैठक कर वार्ता करेंगे। राजस्व परिषद अध्यक्ष हेमंत कुमार के आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कलेक्ट परिसर में छपे छपे पर सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी हेतु लगाया गया है। यही नहीं पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को रंग रोगन भी किया जा रहा है। वह जगह-जगह पर साफ सफाई का कार्यक्रम भी किया जा रहा है। चल रहे कार्यों का जिला अधिकारी स्वयं पहुंचकर निगरानी कर रही है और लापरवाही मिलने पर फटकार भी लगाई है। राजस्व परिषद अध्यक्ष हेमंत कुमार सोमवार को कलेक्ट परिसर स्थित विभिन्न कार्यायलयों के दस्तावेजों का निरीक्षण करेंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा यह पूरी तैयारी की जा रही है कि किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User