रायबरेली : वरिष्ठ जनों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित किया गया शिविर

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तरुण सक्सेना के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के तत्वाधान में वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली में आवासित वृद्धजनों के देख-रेख, खानपान, रहन-सहन आद

Aug 23, 2024 - 03:09
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-22-at-8.10.03-PM.jpeg

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तरुण सक्सेना के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के तत्वाधान में वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली में आवासित वृद्धजनों के देख-रेख, खानपान, रहन-सहन आदि हितों से सम्बन्धित मामलों के सम्बन्ध में अनुपम शौर्य अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा वृद्धजन आवास का निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण सचिव द्वारा वृद्धजनों से उनको होने वाली समस्याओं व मिलने वाली सुविधा के बाबत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अपर जिला जज/सचिव द्वारा आवासित वृद्धजनों से उनके आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड व वृद्धावस्था पेंशन/विधवा पेंशन के बाबत जानकारी ली गयी कई वृद्धजनों द्वारा आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड व वृद्धावस्था पेंशन/विधवा पेंशन न होने का कथन किया गया। जिसके सम्बन्ध में सचिव द्वारा अधीक्षक को आधार कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संदर्भ में आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण उपरांत वृद्धजनों के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव अनुपम शौर्य के द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को यह बताया गया कि कैसे आप अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहे। इस अवसर पर वृद्धाजनों को उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के कार्यालय में किसी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उक्त शिविर में उक्त शिविर में वृद्धाश्रम के अधीक्षक धनजंय सिंह, सेवादार नीलम श्रीवास्तव, पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव व मनोज कुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User