राष्ट्रीय संस्थान एफडीडीआई में समर इनोवेशन कैंप का हुआ आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्या रायबरेली जिले के बॉर्डर पर स्थित एफ़डीडीआई फुरसतगंज संस्थान, जो कि वाणिज्य मंत्रालय के आधीन भारत सरकार का एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। इस संस्थान में 9 जून 2025 से 20 जून 2025 तक एक डिज़ाइन एक्सप्लोर:समर इनोवेशन कैंप” का आयोजन कर रहा हैं। यह समर कैंप कक्षा 10वी,11वी

Jun 03, 2025 - 14:22
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-03-at-7.43.55-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्या

रायबरेली जिले के बॉर्डर पर स्थित एफ़डीडीआई फुरसतगंज संस्थान, जो कि वाणिज्य मंत्रालय के आधीन भारत सरकार का एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। इस संस्थान में 9 जून 2025 से 20 जून 2025 तक एक डिज़ाइन एक्सप्लोर:समर इनोवेशन कैंप” का आयोजन कर रहा हैं। यह समर कैंप कक्षा 10वी,11वी एवं 12वी के विद्यार्थियो को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं। यह समर कैंप उनकी अभिरुचिओ एवं कल्पनाओ को एक मंच प्रदान करने के साथ साथ उसको निखारने मे भी सहायक होगा। समर कैंप में डूडलिंग, टाई एवं डाइ प्रिंटिंग, फोटोग्राफी,रील कैसे बनाए आदि विषयो से संबन्धित जानकारी प्रेक्टिकल रूप में दी जाएंगी। श्री सुमित फर्नाडीज़ ने बताया की इस कैंप के दौरान प्रतिभागी फुटवियर प्रोटोटाइप, मोबाइल फोटोग्राफी,विडियो एडिटिंग, शॉर्ट विडियो मेकिंग, बेसिक 3D ड्राइंग आदि विषयो की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। समर इनोवेशन कैंप के बारे जानकारी देते हुए श्री प्रदीप जॉन ने बताया की छात्रो की सुविधा को देखते हुए प्रथम 15 पंजीकरण हेतु रु 500 की छूट दी जाएगी। प्रथम 15 छात्रो हेतु फीस 1000 एवं अन्य हेतु 1500 होगी। विद्यार्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु श्री सुमित फर्नाडीज़ मो. 8103505530 तथा प्रदीप जॉन मो. 408736065 से सम्पर्क कर सकते है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User