राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा मनाया गया शरद पूर्णिमा

रिपोर्ट : अविनाश कुमार फुसरो स्थित अनपति देवी सरस्वती शिशु विधा मंदिर के परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एकल व सामूहिक गीत का दौर चला, साथ ही राष्ट्र व समाज के अलावे भारतीय सभ्यता व संस्कृति के हित में प्रेरणादायक उद्बोधन दिये गए। उत्सव म

Oct 19, 2024 - 10:37
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-19-at-12.58.34-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

फुसरो स्थित अनपति देवी सरस्वती शिशु विधा मंदिर के परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एकल व सामूहिक गीत का दौर चला, साथ ही राष्ट्र व समाज के अलावे भारतीय सभ्यता व संस्कृति के हित में प्रेरणादायक उद्बोधन दिये गए। उत्सव में खुले आसमान के नीचे खीर प्रसाद को रखा गया और धूप दीप जलाये गये। गुरुवार की देर शाम आयोजित शरद पूर्णिमा कार्यक्रम के अवसर पर संघ के झारखंड के प्रांत प्रचारक गोपाल एवं निरंकारी समाज से सुखदेव ने शरण पूर्णिमा की पौराणिक मान्यताओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा उत्सव समाजिक समरसता का भाव जगाता है। भौगोलिक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार देखें तो इस समय चंद्रमा पृथ्वी के अत्यंत नजदीक और सीधी रेखा में होता है। चंद्रमा से अनेक औषधियों के समान प्रकाश बरसता है, जो सभी के लिए हितकारी है। यही वजह है कि अमृत वर्षा वाली खीर खाने का चलन है। गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह व पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि सनातन धर्म में नवरात्र सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। भारतीय जीवन पद्धति इसका सर्वाधिक महत्व है। कहा कि दूध में बना हुआ खाद्य पदार्थ आसमान के नीचे रखकर शरद पूर्णिमा उत्सव के रूप में मनाते हैं। शरद पूर्णिमा की रात स्वयंसेवक के लिए खुद की समीक्षा करने के लिए है। राष्ट्रहित और हिंदुत्व की रक्षा करने के कर्तव्य को निखारने के लिए भी है। समाज में जाति की नहीं बल्कि हिंदुत्व की बात होनी चाहिए। स्वयंसेवक मतलब हिंदुत्व की रक्षा करना तथा तन मन जीवन समर्पित कर भारतीय संस्कृति और सभ्यता की रक्षा करना भी है। आज के समय में इतिहास से सबक लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

इस आयोजन में अमृत वर्षा वाली खीर का सेवन किया गया। मौके पर भाजपा नेता जगरनाथ राम, डॉ रविंद्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमेन डॉ उषा सिंह, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, धनबाद विभाग के अधिकारी पंकज सिंह, नगर कार्यवाह मंचू कुमार सिंह, जिला प्रचारक बसुकी नाथ, आशुतोष सिंह, जितेंद्र सिंह, रोहित मित्तल, सुमित सिंह, विवेक पाठक, रमेश स्वर्णकार, शंकर भदानी, ओम शंकर सिंह, भरत वर्मा, संजय गुप्ता, मुख्य शिक्षक आकाश चक्रवर्ती, प्रार्थना वाचक प्रवीण बरनवाल, प्रभात गुप्ता, पंकज मिश्रा, सजल गांगुली, आदित्य सिंह, आदित्य ओझा, दीपक सोनी, साहिल यादव, तेज प्रताप यादव, मनोहर चौधरी, जितेंद्र वर्मा, प्रमोद शर्मा, मनोज कुमार, संदीप बरनवाल, प्रकाश गुप्ता, राहुल सिंह, सुशांत शर्मा, आनंद सोनी, तारा बाउरी आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User