राहुल गांधी से मिलने वाले अमित मौर्य को राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य की सामाजिक बैठक से अपनो ने भगाया

रायबरेली में भारत जोड़ो नया यात्रा लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां रायबरेली पहुंचे थे। जिसमें 69000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर सलोन थाना क्षेत्र के छतोह ब्लॉक के रहने वाले अमित मौर्य ने। अपने साथियों के साथ पहुंच कर बैनर लहराया तो राहुल गांधी ने अमित को अपने पास बुलाया और माइक पर जोर शोर से भाजप

Apr 14, 2024 - 04:38
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240414-WA0008.jpg

रायबरेली में भारत जोड़ो नया यात्रा लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां रायबरेली पहुंचे थे। जिसमें 69000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर सलोन थाना क्षेत्र के छतोह ब्लॉक के रहने वाले अमित मौर्य ने। अपने साथियों के साथ पहुंच कर बैनर लहराया तो राहुल गांधी ने अमित को अपने पास बुलाया और माइक पर जोर शोर से भाजपा को कोसते हुए आश्वासन दिया था। जिसको लेकर फिर अमित के साथ एक और इंसिडेंट हो गया है। यहां सलोन विधानसभा मे 7 अप्रैल को अमर पाल मौर्या जो की भाजपा से राज्यसभा सांसद है। वह यहां परशदेपुर में एक स्कूल में मौर्य समाज की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। जिसमें अमित कुमार मौर्य ब्लाक छतोह  निवासी सनहिया भी सामिल होने के लिए गए थे। लेकिन अमित मौर्या को देखते ही वहां मौजूद ने राहुल गांधी से मिलने वाली बात अमरपाल मौर्य को बता दी जिसके बाद मौजूद लोगों ने अमित मौर्या को अपमानित करके बैठक से बाहर निकाल दिया गया। यह कहकर की आप कांग्रेस के राहुल गांधी से भी मिला था कुछ दिन पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपनो हक के लिए राहुल गांधी के पास गया था। फिर राहुल गांधी  ने अमित मौर्य  की हकों की आवाज उठाया था। इसी कारण अमित मौर्य  को भरी बैठक में अपमानित करके भगा दिया गया और उसे धमकी भी दिया गया। जैसे ही सूचना कांग्रेस पार्टी को वायरल विडिओ मिला वैसे ही राहुल गांधी प्रियंका गांधी ने उसकी आवाज को  tweet करके दोबारा उठाया और यह सूचना अमेठी कांग्रेस को मिलते ही युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमेठी शुभम सिंह अपने युवा साथियों के साथ अमित मौर्या के घर पहुंच कर पूरा हिम्मत और साहस दिया और साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर सलोन विधान सभा अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संजीव पुष्पाकर, जिला उपाध्यक्ष सूरज यादव व जिला सचिव मो अजीम, सलोन ब्लॉक सचिव कौशल पठान आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User