लोस सीट से रवींद्र पांडेय को टिकट नही मिलने से कौटिल्य महापरिवार मे आक्रोश

पांच साल वर्तमान सांसद का दर्शन दुर्लभ रहा : रामकिंकर कौटिल्य महापरिवार बेरमो की बैठक करगली बाजार स्थित प्रधान कार्यालय मे राम नरेश द्विवेदी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। लोस सीट से रवींद्र पांडेय को टिकट नही मिलने से कौटिल्य महापरिवार मे आक्रोश दिखा। मजदूर नेता देवतानंद दूबे, रामनरेश द्विवेदी, रामकि

Apr 01, 2024 - 13:55
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-01-at-7.04.06-PM.jpeg

कौटिल्य महापरिवार बेरमो की बैठक करगली बाजार स्थित प्रधान कार्यालय मे राम नरेश द्विवेदी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। लोस सीट से रवींद्र पांडेय को टिकट नही मिलने से कौटिल्य महापरिवार मे आक्रोश दिखा। मजदूर नेता देवतानंद दूबे, रामनरेश द्विवेदी, रामकिंकर पांडेय, अजय झा, बबन चौबे ने कहा कि भाजपा नेतृत्व गिरिडीह से रवींद्र कुमार पांडेय घनबाद से पीएन सिंह और चतरा से सुनील कुमार सिंह का टिकट काटकर स्वर्ण जातियों के साथ भेदभाव किया है। जिस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब यहां के मतदाता देगे। कहा कि गिरिडीह से रवींद्र कुमार पांडेय का टिकट काटकर आजसू, घनबाद से पीएन सिंह का टिकट काटकर ढुल्लू महतो और चतरा से सुनील कुमार सिंह का टिकट काटकर कालीचरण सिंह और हजारीबाग से जयंत सिंहा का टिकट काटकर मनीष जायसवाल को दे दिया गया है। कहा कि पांच बार के सांसद रवींद्र पांडेय को टिकट नही मिलने ने कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। फैसले से पूर्व उनसे राय भी नहीं ली गई। 30 वर्षों से वे पार्टी की सेवा कर रहे हैं। कोरोना काल में लाखो लोगो को उनके द्वारा राशन सामग्री वितरण और जरूरतमंदों को सहायता दिया गया।रामकिंकर पाण्डेय ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा से अब तक केवल रवींद्र पांडेय ने पांच बार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है जबकि कोई अन्य लगातार नहीं जीत पाया। वर्तमान सांसद ने पांच साल में कोयला उत्पादन में उगाही के अलावा कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया।

क्षेत्र की जनता की शिकायत है, कि उनका दर्शन भी दुर्लभ था। कौटिल्य मा परिवार के सभी सम्मानित लोगों ने रविंद्र कुमार पांडे जी को टिकट नहीं मिलने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिसमें कौटिल्य परिवार के सदस्य अजय कुमार झा, अध्यक्ष रामनरेश द्विवेदी, संगठन सचिव देवतानंद दुबे ,रामकिंकर पांडे, बसंत पाठक बृज बिहारी पांडेय, सचिव व्यवस्थापक झब्बू तिवारी, प्रखंड सचिव संजीव तिवारी, बृज बिहारी पांडे, सचिव रितेश तिवारी, बब्बन चौबे ,अवतार तिवारी, राजकुमार ठाकुर, शंभू दुबे, हिमाचल मिश्रा, मनोज मुंडा, तरुण चक्रवर्ती, अजय चक्रवर्ती, दिनेश झांसी, जयप्रकाश दुबे एवं अन्य सैकड़ो लोगों ने अपना विचार व्यक्त करके आक्रोश व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User