विद्युत पोल से बिजली का कार्य करने के दौरान संविदा कर्मी नीचे गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल

रायबरेली में बिजली के पोल पर चढ़कर कार्य कर रहे एक बिजली विभाग का संविदा कर्मी नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल लाया गया है, यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। घटना आज दिनांक 14 जुलाई 2024 दिन रविवार को समय करीब

Jul 14, 2024 - 13:26
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-07-14-at-5.31.47-PM.jpeg

रायबरेली में बिजली के पोल पर चढ़कर कार्य कर रहे एक बिजली विभाग का संविदा कर्मी नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल लाया गया है, यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। घटना आज दिनांक 14 जुलाई 2024 दिन रविवार को समय करीब 1:00 बजे के आसपास की है। यहां रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव के पास बिजली के पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा एक संविदा कर्मी अज्ञात कारणों से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस द्वारा उसे इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के बाद घायल संविदा कर्मी होरीलाल को रायबरेली के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर अनुराग शुक्ला ने बताया कि घायल होरीलाल को काफी चोटिया आई हैं। जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती का इलाज किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User