समस्याओं का होगा त्वरित समाधान : कालीचरण सिंह

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चतरा सांसद ने सुनी जनसमस्याएं सतबरवा (पलामू) : बुधवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने रबदा पंचायत भवन में कार्यकताओं और आमजनों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं को सुना और उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो न

Apr 09, 2025 - 14:23
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-04-09-at-7.02.33-PM.jpeg
  • कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चतरा सांसद ने सुनी जनसमस्याएं

सतबरवा (पलामू) : बुधवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने रबदा पंचायत भवन में कार्यकताओं और आमजनों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं को सुना और उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो ने किया। बैठक में सांसद का ध्यान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया गया। रबदा पंचायत समिति सदस्य अरविंद सिंह ने सतबरवा से पलामू किला जाने वाले रास्ते में गुजर रहे नेशनल हाइवे पर अंडरपास बनवाने की मांग रखी वहीं पूर्व पंसस धीरज कुमार ने सहिया और आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्या रखी।धावाडीह उपमुखिया मुधीर साहू ने लोहारा पोखरी में जर्जर पुल के स्थान पर नए पुल निर्माण की मांग रखी। रबदा आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन की समस्या से भी सांसद को अवगत कराया गया। इसके साथ साथ अनेक समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा गया। इसपर उन्होंने सभी समस्याओं को त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि खराब स्वास्थ्य के कारण जनता से थोड़ी दूरी हुई थी लेकिन अब आप सबों के बीच रहूंगा और आपके समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहूंगा। मई के पहले सप्ताह में एम्बुलेंस उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। बैठक में मुख्यरूप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो, रबदा मुखिया शंभू उरांव, धीरज कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि जुगल किशोर राम, विजय पाठक, भरदुल सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता, गुड्डू सिंह, विकास तिवारी, सोनू सिकंदर, सुधीर कुमार साहू, अरविंद सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User