सरकारी कर्मचारी के घर बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग, महिला झुलसी

रायबरेली में लगातार आग का कर बढ़ता जा रहा है। रोजाना चार-पांच घटनाएं आग लगने की हो रही हैं। कहीं गेहूं के खेतों में तो कहीं लोगों के घरों में आग लग रही है। ऐसा ही एक और सामने आया है। जहां सरकारी कर्मचारी के घर पर हुई बिजली की शार्ट सर्किट से घर में रखा जहाँ सारा समान व सरकारी दस्तावेज जल कर राख हो ग

Apr 11, 2024 - 15:24
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-11-at-8.08.19-PM.jpeg

रायबरेली में लगातार आग का कर बढ़ता जा रहा है। रोजाना चार-पांच घटनाएं आग लगने की हो रही हैं। कहीं गेहूं के खेतों में तो कहीं लोगों के घरों में आग लग रही है। ऐसा ही एक और सामने आया है। जहां सरकारी कर्मचारी के घर पर हुई बिजली की शार्ट सर्किट से घर में रखा जहाँ सारा समान व सरकारी दस्तावेज जल कर राख हो गए। वही आग की घटना में कर्मचारी की पत्नी व मवेशी भी झुलस गए घटना आज दिनांक 11 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार को समय करीब 5:00 रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के कचौंदा मोहद्दीदीनपुर में अचानक हुई बिजली की शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग लगने की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन ना कामयाब रहे आग लगने से घर में रखा सारा सामान वह सरकारी दस्तावेज जलकर राख हो गए। जिसमें श्री नारायण सिंह सरकारी कर्मचारियों की पत्नी सुधा सिंह भी झुलस गई वही छप्पर के नीचे बंदे मवेशी भी झुलस गए हैं। झुलसी कर्मचारी की पत्नी सुधा सिंह को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से आए दिन आग लगने की घटनाएं हो रही है। कहीं तार लोगों के घरों पर लटके हुए हैं।तो कहीं तार जमीन में छू रहे है। जिसकी शिकायत किए जाने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते हैं। वहीं घटना होने के बाद मौके पर पहुंचकर कार्यवाही का सिर्फ आश्वासन देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User