सलेथु निवासी युवक ने ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव पर 6331502 रु के भ्रष्टाचार किए जाने का लगाया आरोप, डीएम से की शिकायत

रायबरेली में योगी सरकार की शक्ति के बाद भी लगातार भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। यहां ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के खिलाफ 63 लाख 31502 रुपए के घोटाला किया जाने का आरोप लगते हुए ग्राम के ही रहने वाले युवक ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है और कार्यवाही किए जाने की मांग की है। आपको बता

Aug 18, 2024 - 11:00
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-4.02.48-PM.jpeg

रायबरेली में योगी सरकार की शक्ति के बाद भी लगातार भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। यहां ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के खिलाफ 63 लाख 31502 रुपए के घोटाला किया जाने का आरोप लगते हुए ग्राम के ही रहने वाले युवक ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है और कार्यवाही किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 18 अगस्त 2024 दिन रविवार को समय करीब 9:00 बजे रायबरेली जनपद के महाराजगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सलेथु के रहने वाले रंजीत कुमार ने डीएम ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि प्रधान व ग्राम सचिव द्वारा प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पैसा बिना कार्य के ही निकाल कर खर्च किया जा रहा है। जिसको लेकर संबंधित तहसील के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई बीते 3 सालों में किए गए 63 लाख 31502 रुपए के घोटाला का ब्यौरा निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत करता रंजीत कुमार ने दिया है और ग्राम प्रधान तथा ग्राम सचिव पर जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि शिकायत करने के बाद लगातार उसे जान से मारने की धमकी भी ग्राम प्रधान व उनके लोगों द्वारा दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User