सीसीएल सीकेएस ने ढोरी महाप्रबंधक को किया स्वागत

शुक्रवार को सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ सम्बन्द्ध भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, बोकारो जिला भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री संत सिंह, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, अध्यक्ष कुलदीप ने ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल तथा

Apr 05, 2024 - 13:04
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240405-WA0010.jpg

शुक्रवार को सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ सम्बन्द्ध भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, बोकारो जिला भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री संत सिंह, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, अध्यक्ष कुलदीप ने ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल तथा अमला अधिकारी कार्मिक प्रतुल कुमार सहित स्टाफ ऑफिसर विधुत एवं यांत्रिक जय शंकर प्रसाद स्टाफ ऑफिसर वित्त राजीव कुमार तथा रेवन्यू अधिकारी आशीष अंचल को सीसीएल ढोरी क्षेत्र में कोयला उत्पादन में नया रिकॉर्ड बनाते हुए अपने 46 लाख टन से अधिक उत्पादन कर अपना लक्ष्य को प्राप्त करने पर भारतीय मजदूर संघ ढोरी द्वारा सभी अधिकारियों को अंग वस्त्र तथा पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मनित गया। उक्त मौके पर मिश्रा ने भारतीय मजदूर संघ की ओर से सीसीएल के मुख्या सीएमडी बी०वीरा रेड्डी तथा सीसीएल के सभी अधिकारियों तथा सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सीसीएल अपने निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 84 मिलियन टन को प्राप्त करते हुए 86.1 मिलीयन टन कोयले का उत्पादन किया।

इसी तरह डिस्पैच ओवर बर्डन रिमूवल में भी क्रमशः82.8 एम.टी.और 121.4 एमक्यूएम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँची है । वहीँ सीसीएल सीकेएस के क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह द्वारा भी ढोरी क्षेत्र के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई देते हुए विनय कुमार सिंह ने कहा की उपरोक्त उपलब्धि का श्रेय हमारे मेहनतकश डिपार्टमेंटल तथा आउटसोर्स में कार्यरत कर्मचारियों को जाता है। उक्त मौके पर बिरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सोमनाथ मिश्रा, शरद कुमार, निशांत आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User