सुप्रीम काेर्ट की डेडलाइन खत्म, काम पर नहीं लौटे जूनियर डाॅक्टर, आंदोलन जारी

राज्य सरकार के सामने जूनियर डाॅक्टरों ने अपनी 5 मांगें रखी थी। जिसमें कोलकाता पुलिस आयुक्त, राज्य स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक (डीएचई) और स्वास्थ्य सेवा निदेशक (डीएचएस) का इस्तीफा शामिल है। जूनियर डॉक्टरों ने शाम पांच बजे के बाद भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हड़ताल खत्म नहीं की है।

Sep 10, 2024 - 13:25
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240910-WA0088-780x470-1.webp

राज्य सरकार के सामने जूनियर डाॅक्टरों ने अपनी 5 मांगें रखी थी। जिसमें कोलकाता पुलिस आयुक्त, राज्य स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक (डीएचई) और स्वास्थ्य सेवा निदेशक (डीएचएस) का इस्तीफा शामिल है।

जूनियर डॉक्टरों ने शाम पांच बजे के बाद भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हड़ताल खत्म नहीं की है। वे स्वास्थ्य भवन के सामने बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर वह लालबाजार की तरह ही स्वास्थ्य भवन के सामने धरना देंगे। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने अपनी पांच मांगों को स्वीकार करने के लिए राज्य सरकार को शाम पांच बजे तक का समय दिया था। प्रदर्शनकारी चिकित्सकों का कहना है कि अब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया है, हालांकि, हम राज्य सरकार के साथ किसी भी तरह की चर्चा के लिए तैयार हैं।

https://youtu.be/-VSWbTC2NEY

राज्य सरकार हमारी मांगों को पूरा करेगी तो हम लौटेंगे काम पर

राज्य सरकार के सामने जूनियर डाॅक्टरों ने अपनी 5 मांगें रखी थी। जिसमें कोलकाता पुलिस आयुक्त, राज्य स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक (डीएचई) और स्वास्थ्य सेवा निदेशक (डीएचएस) का इस्तीफा शामिल है। ऐसा न करने पर उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य भवन के सामने धरना देंगे। उन्होंने कहा, अगर राज्य सरकार हमारी मांगों को पूरा करती है, तो हम ड्यूटी पर लौटने के बारे में सोचेंगे.उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को ‘साफ’ करे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User