ओवर ब्रिज के नीचे बनी रोड में हो रहे जानलेवा हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

रायबरेली में शहर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुए बड़े-बड़े गढ्ढो की वजह से हो रहे जानलेवा हादसों को लेकर नाराज स्थानीय लोगों ने बदहाल और जर्जर रोड पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आपको बता दे क्या दिनांक 17 अगस्त 2024 दिन शनिवार को समय करीब 11:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बाद घोसियाना की ओर जाने वाली ओवर ब्रिज के नीचे बनी रोड में इतने ज्यादा बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, कि रोजाना यहां पर हादसे हो रहे हैं कोई ना कोई चोटिल हो रहा है। रोजाना इसी गड्ढों में ऑटो पलट रहे हैं। वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है। इन्हीं घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बादल और जर्जर रोड पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय निवासी लालता प्रसाद ने बताया कि करीब 15 दिनों से यहां पर इस रोड पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि यहां रोज हाथ से हो रहे हैं। धरना प्रदर्शन करने पहुंचे सिंह चौहान ने बताया कि इन गढ्ढो की वजह से किसी का हाथ टूट रहा है और किसी का पैर टूट रहा है। जिसकी शिकायत कई बार नगर पालिका के अधिकारियों व अन्य विभाग अधिकारियों को की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई यहां बगल में इसी रोड के साइड नाला बना हुआ है, जो वर्षों से फटा हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Other Latest News

Leave a Comment