कसियाडीह हाई स्कूल को मिला प्लस टू हाई स्कूल का दर्जा, लोगों में हर्ष

अभिभावकों और जन प्रतिनिधियों ने व्यक्त किया हर्ष सतबरवा(पलामू) : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा सतबरवा प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट हाई स्कूल कसियाडीह को प्लस टू हाई स्कूल के रूप में उत्क्रमण की स्वीकृति दे दी है। विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर राज्य के कुल 166 हाई स्कूलों को प्

Mar 22, 2024 - 12:18
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-22-at-4.56.47-PM.jpeg

सतबरवा(पलामू) : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा सतबरवा प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट हाई स्कूल कसियाडीह को प्लस टू हाई स्कूल के रूप में उत्क्रमण की स्वीकृति दे दी है। विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर राज्य के कुल 166 हाई स्कूलों को प्लस टू हाई स्कूल का दर्जा दिया है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा ने झारखंड सरकार के इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए इसको छात्रहित में अच्छा निर्णय बताया है। वहीं मुखिया संतोष उरांव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि छात्रा छात्राओं को मैट्रिक के बाद प्लस टू की पढ़ाई के लिए यह से दूर सतबरवा या मनिका जाना पड़ता था लेकिन अब यहीं प्लस टू की पढ़ाई होगी। जिससे उन्हें सहूलियत होगी साथ ही खर्च और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। क्षेत्र के अभिभावकों में भी खुशी देगी जा रही है। वहीं विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने इसे मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और वर्तमान झारखंड सरकार की उपलब्धि बताते हुए इसे बहुत बढ़िया निर्णय बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User