काफी संख्या में छात्र निर्भर रहते हैं छात्रवृत्ति पर : अफजल दुर्रानी

ऑलइंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के झारखंड राज्य कार्यकारिणी सदस्य अफजल दुर्रानी ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखा है। सौंपे पत्र कहा गया है कि बोकारो जिला के सैकड़ो छात्रों का पूर्व वर्ष 2022-23 ई-कल्याण छात्रवृत्ति अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है और कल्याण विभाग के द्वारा फिर से 2023-24 छात्रवृत्

Mar 05, 2024 - 14:57
Updated: 2 years ago
0 0
05-afjal.jpg

ऑलइंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के झारखंड राज्य कार्यकारिणी सदस्य अफजल दुर्रानी ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखा है। सौंपे पत्र कहा गया है कि बोकारो जिला के सैकड़ो छात्रों का पूर्व वर्ष 2022-23 ई-कल्याण छात्रवृत्ति अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है और कल्याण विभाग के द्वारा फिर से 2023-24 छात्रवृत्ति की फार्म निकाल दिया गया है। श्री दुर्रानी ने कहा कि बोकारो जिला कल्याण विभाग का हर साल की यही आदत हो गई है। छात्रो के फॉर्म की सारी प्रक्रिया पूरे होने के बावजूद सैकड़ो छात्रों का छात्रवृत्ति रोक दिया जाता है। श्री दुर्रानी ने यह भी कहा कि वर्ष 2021-22 की भी छात्र वृत्ति काफी संख्याओं में छात्रों का रोकागया था। ईकल्याण छात्रवृत्ति एसटी-एससी एवं ओबीसी समुदाय से आने वाले गरीब वर्ग के छात्रों को उपलब्ध कराया जाता है। काफी छात्र, छात्रवृत्ति पर निर्भर रहते हैं, जिसे अपना कॉलेज फी जमाकरने का काम करते हैं। ऐसी स्थिति में छात्रों को छात्र -वृत्ति से वंचित रखने से छात्रो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अगर इसीतरह चलता रहा या फिर सुधार नही हुआ तो हमसभी छात्र-छात्राए विभाग खिलाफ आंदोलन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User