झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 9 बारातियों की मौत

ट्रक ने बारात वाहन को मारी टक्कर

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला से लौट रहे 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसल बारात में शामिल ये लोग शुक्रवार सुबह झारखंड की ओर लौट रहे थे तभी इनकी गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। नीमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी ने सभी 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

सभी मृतक एक ही गांव के निवासी थे

इस हादसे में मारे गये लोगों की पहचान बीरु महतो (बोलेरो मालिक), बांका उर्फ चंद्रमोहन महतो, अजय महतो, विजय महतो, सपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चितरंजन महतो और मुंडा उर्फ कृष्णा महतो के रूप में हुई है। सभी मृतक सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलाईटाड़ गांव के महतो टोला के निवासी बताए जा रहे है।

Other Latest News

Leave a Comment