प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने उमरिया एवं शहडोल में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारी की बैठक को किया सम्बोधित

उमरिया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमें हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए आंदोलन किया और अपना बलिदान दे दिया। इसलिए हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर डॉ. मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। कार्यकर्ता बूथ विजय अभियान के तहत मतदान केंद्र में संपर्क कर नव मतदाताओं के साथ 370 सदस्यों को पार्टी से जोड़ें। हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने से कुल वोट परसेंटेज शेयर को 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ाकर प्रदेश की 29 सीटों में विजय का लक्ष्य पूरा करेगी। यह बात पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने उमरिया एवं शहडोल जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि आज विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार देश का विकास कर रही है। प्रधानमंत्री के दस वर्ष के कार्यकाल में अनेकों ऐसी उपलब्धियां हैं, जिन्हें जनता तक हमें पहुंचाना है। पार्टी ने बूथ विजय अभियान शुरू किया है जिसमें कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर संपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करें। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश को विश्व गुरू बनाने का चुनाव है।

WhatsApp Image 2024 03 20 at 8.39.06 PM 1

गांव-गांव, घर-घर संपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं

हितानंद जी ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर संपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करें। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष का परिणाम है कि आज देश में सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें है। आज कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गया है। 500 वर्षों के सघर्ष और लाखों लोगों के बलिदान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ है। अब भव्य भारत बनाने का संकल्प लेकर हम इस चुनाव में उतरेंगे और देश को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने का कार्य हमें करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्ष के सुशासन, विकास और गरीब कल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुचाना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे सहित जिले के पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment