रायबरेली : छत से कूदी छात्रा, रहस्यमई घटना लोगों को कर रही झकझोर

ब्यूरो रिपोर्ट रायबरेली

रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के एसजेएस पब्लिक‌ स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूदी छात्र या फिर आत्म हत्या का प्रयास या फिर किसी से जान बचाने के खातिर लगाई छलांग। यह रहस्यमई घटना लोगों को झकझोर रही है, लेकिन विद्यालय प्रबंधन की तरफ से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि संदिग्ध मामला होने के बावजूद भी शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी है। जिला अस्पताल पहुंचे मीडिया कर्मियों को खबर बनाने से विद्यालय के शिक्षकों ने आख़िर क्यों मना किया क्या छुपाना चाह रहे थे विद्यालय की शिक्षक। मीडिया की बढ़ती भीड़ देख विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रा को कराया रेफर या किसी अन्य अस्पताल के लिए हुए फरार। मौके पर पहुंचे परिजनों को भी विद्यालय के शिक्षकों ने मीडिया से मुखातिब होने से किया मना। सूत्रों की माने तो शहर कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर परिजन कर सकते हैं कार्रवाई की मांग। फिलहाल मामला संदिग्ध है इस पर जिला प्रशासन को गौर करने की आवश्यकता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि नामी गिरामी विद्यालय में जनपद के बड़े अफसरों के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं क्या अधिकारी पूरे मामले के तह तक जा पाएंगे या फिर रसूखदार विद्यालय के आगे नतमस्तक हो जाएंगे यह समय तय करेगा।

Other Latest News

Leave a Comment