रायबरेली : डीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

रिपोर्ट : शशांक सिंह राठौर

स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत विभाजन की विभीषिका की याद आज पूरा देश कर रहा है। अखंड भारत का विभाजन एक दुखद त्रासदी की तरह है, इस विषय पर शासन की तरफ से ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ मनाने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में सूचना विभाग की तरफ से एकता विहार कालोनी निकट सामुदायिक केन्द्र में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विभाजन के कारण पलायन करने को मजबूर हुए लाखों लोग ट्रेनों से वापस आते समय सांप्रदायिक दंगों की भेंट चढ़ गए यह मानव इतिहास की सबसे बड़ी विभिषिका थी। विश्व की किसी भी त्रासदी में इतनी बड़ी संख्या में न तो लोगों ने अपने प्रांण गंवाए, न ही अपने घरों से उजाड़े गए। 14 अगस्त को ‘‘विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस’’ रूप में मनाया जा रहा है और आज प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस ओपन प्रदर्शनी को एकता विहार सामुदायिक केन्द्र के हॉल में लगाया गया है जिससे हर आने जाने वाला व्यक्ति अपने देश के इतिहास से परिचित हो सके। प्रदर्शनी में भारत विभाजन विभीषिका के चित्रों के माध्यम से तत्कालीन पीड़ा से युवाओं को अवगत कराने का प्रयास किया गया है।

WhatsApp Image 2024 08 14 at 2.13.27 PM

यह भी पढ़ें : Doda Encounter : जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के कैप्टन शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने बताया कि यह प्रदर्शनी दो दिनों तक लगी रहेगी। इस दौरान कोई भी आकर चित्रों के जरिए उस समय के विभाजन की पीड़ा को समझ सकता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र और हमारे शिक्षक भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। डीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंचे, इसके लिए 15 अगस्त को भी प्रदर्शनी लगी रहेगी।

WhatsApp Image 2024 08 14 at 2.13.23 PM

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायतराज अधिकारी सौम्यशील सिंह ,जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी पन्नालाल, जिला संस्कृति अधिकारी नीलम, जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र पुरुषोत्तम सहित व्यापार मण्डल से जी0सी0 सिंह चौहान, अवतार सिंह मोगा, राजेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Other Latest News

Leave a Comment