रायबरेली : बटोही रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, रेस्टोरेंट जलकर हुआ खाक

ऊंचाहार क्षेत्र का बहू प्रतिष्ठित बटोही रेस्टोरेंट बुधवार की रात पूरी तरह जलकर राख हो गया है । बताया जाता है कि घटना के समय रेस्टोरेंट में कोई नहीं था। घटना बुधवार रात करीब दो बजे की बताई जा रही थी । बुधवार रात करीब 11 बजे रोज की तरह रेस्टोरेंट बंद हुआ था । उसके बाद रेस्टोरेंट संचालक प्रमोद गुप्ता और सभी कर्मचारी अपने अपने घर चले गए । रेस्टोरेंट में कोई नहीं था । रात अचानक रेस्टोरेंट में आग लग गई आग लगने से लगभग 20 लख रुपए का नुकसान हुआ है। आग ने जब विकराल रूप धारण किया और आग की लपटें तथा धुवां तेजी के साथ बाहर निकलना शुरू हुआ, तब पड़ोस के होटल संचालकों ने सूचना रेस्टोरेंट संचालक को दी गई । इस सूचना के बाद जब लोग रेस्टोरेंट पर पहुंचे तो पूरा रेस्टोरेंट बुरी तरह जल रहा था । मामले की सूचना दमकल को दी गई । जबतक आग को नियंत्रित करने की कोशिश की जाती तब तक पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो चुका था । रेस्टोरेंट का काउंटर , फर्नीचर तथा सारा सामान जलकर राख में तब्दील हो गया । रात में ही रेस्टोरेंट खोलकर देखा गया तो अंदर केवल राख और धुवां भरा हुआ था । बताया जाता है कि विद्युत शार्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में आग लगी , फिर धीरे धीरे आग पूरे रेस्टोरेंट में फैल गई थी ।

Other Latest News

Leave a Comment