रायबरेली शहर के सुपर मार्केट में अब देना होगा गुंडा टैक्स, नहीं तो ठेकेदारों से खाओ मार

रायबरेली शहर के सुपर मार्केट में अब देना होगा गुंडा टैक्स नहीं तो ठेकेदारों से खाओ मार। मोटरसाइकिल वाहन का देना होगा पार्किंग का पैसा सुपरमार्केट चौकी बगल में ही है मगर ठेकेदार आशीष सिंह की गुंडई नहीं जा रही है। गुंडागर्दी से वसूला जा रहा है पार्किंग का पैसा। आम नागरिक ऐसे ही परेशान है किस प्रकार से गरीब जनता 10 रुपए कमाती है तो पार्किंग में देना पड़ता है। यदि कोई अपना बैंक में काम करने आए या नगर पालिका में काम करने हैं। यह शॉपिंग करने आए तो वहन पार्किंग का पैसा देना ही देना है। क्या अब इसी तरह रायबरेली की सरकार चलेगी ₹10 के लिए गुंडागर्दी पर उतारू हो जाएगी? कैसे अवैध रूप से हो रही है वसूलियां। शहर में प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा। आखिर कब तक होगी यह वसूलियां ? हर दिन वसूलियों का नया-नया कारनामा देखने को मिलता है।

Other Latest News

Leave a Comment