सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के मजदूर मिले नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह से

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में फुसरो के कार्यालय मे सॉलिड बेस्ड मैनेजमेंट कंपनी के मजदूर नगर परिषद फुसरो के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया से मिले। भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ के द्वारा पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मजदूरों ने कहा कि सॉलिड बेस्ड मैनेजमेंट कंपनी के मजदूर नगर परिषद फुसरो मे कार्यरत है, जो हैदराबाद की कंपनी है। कंपनी के सुपराईजर के द्वारा मजदूरों का शोषण किया जाता है।

यह भी पढ़ें : Shardiya Navratri Puja 2024 : महालया में माँ दुर्गा आती हैं और महालया के दिन ही लौट जाती हैं

मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। मजदूरों के लिए बनाये गये कानून का भी पालन नहीं किया जाता है। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मजदूरों के साथ शोषण बर्दाश्त नही किया जायेगा। कंपनी के सुपराईजर को बुला कर हिदायत दी जायेगी।भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ के शंकर राम ने कहा कि समाज हमेशा मजदूरों के साथ खड़ा है। कपंनी मजदूरों का शोषण बंद नही किया तो आन्दोलन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

Other Latest News

Leave a Comment