स्व. विदेश सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

हजारों लोगों ने पुष्पांजलि देकर अपने जनप्रिय नेता को किया याद पदमा(पलामू) : गुरुवार को मनातू के पदमा में स्व विदेश सिंह के पैतृक आवास पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।हजारों की तादात में समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। सभी लोगों ने बारी- बारी से चौक पर लगी स्व विद

Mar 28, 2024 - 15:04
Updated: 2 years ago
0 0
28-march-2024.jpg

पदमा(पलामू) : गुरुवार को मनातू के पदमा में स्व विदेश सिंह के पैतृक आवास पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।हजारों की तादात में समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। सभी लोगों ने बारी- बारी से चौक पर लगी स्व विदेश बाबू की आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर उनको याद किया। उनके सुपुत्र व पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने बताया कि स्व विदेश सिंह पांकी विधानसभा के जनमानस के दिलों में बसे हुए हैं, उन्होंने क्षेत्र में विकास की जो लंबी लकीर खींची है वह यहां के लोगों ने देखा है और परखा है। आज यहां हजारों लोग किसी के बुलाने से नही बल्कि अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने स्वतः पहुंचे हैं। गरीबों,शोषितों और समाज के दबे कुचले लोगों के लिए वे हमेशा खड़ा रहते थे यही कारण है कि आज न होकर भी वह लोगों के दिलों में बसते हैं।

मौके पर मुख्य रूप से धनंजय त्रिपाठी, सतबरवा उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव, सतबरवा प्रमुख पति युगल किशोर राम, संजय यादव, श्याम बिहारी प्रसाद साहू उमेश यादव, सत्येंद्र सिंह, अफजल खान, विनय सिंह, चक मुखिया निसात अहमद खान, मुखिया बंधु भुइयां, रंगिया मुखिया पति अंतु सिंह, पदमा मुखिया अनुज प्रसाद, मुखिया उदय सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विष्णु देव यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष ताराचंद यादव, प्रखंड बिससुत्री अध्यक्ष उमेश प्रसाद, युवा राजद जिला अध्यक्ष केदार यादव, जितेंद्र यादव, सहित मनातू प्रखंड एवं पांकी विधानसभा के कोने-कोने से आए हुए लोग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User