News Nation Bharat
राज्यझारखंड

Bokaro : भव्य रूप से आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, 5000 नए सदस्य लेंगे सदस्यता : डॉ. लंबोदर महतो

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM
kmc_20250731_125509

आजसू पार्टी बोकारो कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक कुमार महतो के आवासीय कार्यालय आदर्श कॉलोनी, तेलीडीह चास नगर में 26 जुलाई को मिलन समारोह टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित कि गई। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता देवी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक कुमार महतो सहित कई लोग मौजूद रहे थे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि आगामी 26 जुलाई को टाउन हॉल, बोकारो में कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित कि गई है। जिसमें आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो उपस्थित रहेंगे। जहां जिला के तमाम पंचायतों से 5000 से अधिक न्ए लोग आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस समारोह में विभिन्न दलों को छोड़ कर आजसू पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं, जो बोकारो जिला में एक एतिहासिक रूप से सुदेश महतो के नेतृत्व में सभी को सदस्यता ग्रहण कराया जाएगा, साथ ही श्री महतो ने कहा कि जिस तरह से पुरे झारखंड में आजसू पार्टी सशक्त है, इसे और भी सशक्त बनाने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, साथ ही जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी ने कहा कि हजारों की संख्या में महिलाए भी इस मिलन समारोह में शामिल होंगे। जिसमें आजसू पार्टी के सुप्रीमो के द्वारा इस कार्यक्रम को पुरे झारखंड में बेहद रुप से कराया जा रहा है, सबसे पहले बोकारो जिला से शुभारंभ किया जा रहा है।

कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि तेलीडीह, चास स्थित आवासीय कार्यालय से हजारों की संख्या में गाजे – बाजे, ढोल-नगाङो एवं झंडा बैनर के साथ जुलूस की शक्ल में इस मिलन समारोह में शामिल होंगें।

इस प्रेस वार्ता में संतोष महतो, सचिन महतो, बंकु बिहारी सिंह, संतोष महतो, बबलू महतो, पीयूष चौधरी, करण महतो, मिथिलेश महतो, अभय शर्मा, ज्योति लाल महतो, करण महतो, गायत्री देवी, प्रफुल्ल महतो, अर्जुन महतो, शीलू गोप, गौतम स्वर्णकार, माणिक महतो, सपन सिंह चौधरी, मनोज साह, शक्ति महतो, अभिषेक महतो, नवीन सिंह, राजेश बावरी, राहुल महतो आदि उपस्थित थे।

Related posts

सिरमटोली रैंप मामले को लेकर 4 जून को झारखंड बंद का आह्वान, आदिवासी सांगठनों ने निकाला मशाल जुलूस

PRIYA SINGH

रायबरेली : मोगिया गैंग का आतंक, चोरी में 8 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

News Desk

झुंड से बिछड़े हाथी ने किया हमला, एक की मौत, दो घायल

Manisha Kumari

Leave a Comment