35 वर्षीय महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

रायबरेली में एक 35 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई हालत बिगड़ने पर उसे रायबरेली के जिला अस्पताल लाया गया है।यहां भर्ती कर उसका इलाज किया ही जा रहा था कि कुछ घंटे में उसकी मौत हो गई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 13 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को रायब

Apr 14, 2024 - 04:28
Updated: 2 years ago
0 0

रायबरेली में एक 35 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई हालत बिगड़ने पर उसे रायबरेली के जिला अस्पताल लाया गया है।यहां भर्ती कर उसका इलाज किया ही जा रहा था कि कुछ घंटे में उसकी मौत हो गई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 13 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को रायबरेली जिले की खीरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए उन्नाव जनपद के मौरांवा थाना क्षेत्र के दवानी खेड़ा गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला केशु पत्नी बंसीलाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों में पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे रायबरेली के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर रोशन सिंह पटेल ने बताया कि महिला को जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। लेकिन कुछ घंटे बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई एमरजेंसी के डॉक्टर प्रदीप कुमार में मौत की पुष्टि करते हुए। अस्पताल के मर्चुरी वार्ड में रख दिया गया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User