रोजगार मेला युवाओं 351 युवाओं का चयन, दुबई में मिलेगा 41 को काम करने का मौका

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से बरटांड़ के नियोजनालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले में बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ी। 2550 पदों पर युवाओं के चयन के लिए धनबाद, रांची, बेंगलुरु समेत कई शहरों से 27 नियोजक कंपनी पहुंची थीं।सुबह 10 से शाम चार बजे तक आयोजित मेले में 351 युवाओं को विभ

Sep 21, 2025 - 10:43
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-3.18.14-PM.jpeg

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से बरटांड़ के नियोजनालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले में बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ी।

2550 पदों पर युवाओं के चयन के लिए धनबाद, रांची, बेंगलुरु समेत कई शहरों से 27 नियोजक कंपनी पहुंची थीं।
सुबह 10 से शाम चार बजे तक आयोजित मेले में 351 युवाओं को विभिन्न कंपनियों की ओर से चयनित किया गया। साथ ही 148 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए।

मेले में पहली बार दुबई में नौकरी का अवसर दिया गया। रांची की प्रेझा फाउंडेशन की ओर से 100 युवाओं को चयनित करने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें 41 युवाओं का चयन किया गया।

चयनित युवाओं को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरी करने के बाद दुबई में काम करने के लिए भेजा जाएगा। विदेश जाने के लिए पासपोर्ट व अन्य प्रक्रियाओं में उनकी मदद भी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User