PM Modi Purnia Visit : छठ से पहले गरीबों को घर, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड… पूर्णिया से PM Modi की बड़ी ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के पूर्णिया जिले का किया दौरा और एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कीं कई महत्वपूर्ण घोषणाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के पूर्णिया जिले का दौरा के दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। यह दौरा केवल एक चुनावी यात्रा नहीं था, बल्कि सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत जैसा प्रतीत हुआ।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत मैथिली भाषा में अभिवादन करते हुए उन्होंने कहा कि यह भाषा और इस धरती के लोग ही उनकी असली ताकत हैं। उन्होंने दीपावली और छठ जैसे पावन अवसरों का ज़िक्र करते हुए गरीब परिवारों को मिलने वाले नए पक्के घरों की बात कही और इसे उनके लिए “खुशियों की सौगात” बताया।

गरीबों को पक्का घर देना उनकी सरकार की प्राथमिकता : मोदी

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि हर गरीब को पक्का घर देना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक देश के हर गरीब को एक सुरक्षित और पक्का घर नहीं मिल जाता, तब तक वे चैन से बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह कोई राजनीतिक वादा नहीं, बल्कि एक मानवीय संकल्प है।

उनके अनुसार, आगामी कुछ महीनों में हज़ारों गरीब परिवारों को नए मकान दी जाएंगे. इन घरों में बिजली, जल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सीमांचल का विकास बिहार की तरक्की की रीढ़ : मोदी

पीएम मोदी ने अपने भाषण में यह भी स्पष्ट किया कि बिहार का समग्र विकास तभी संभव है जब सीमांचल जैसे पिछड़े क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने याद दिलाया कि किस तरह पूर्ववर्ती सरकारों के समय सीमांचल क्षेत्र को उपेक्षा, भ्रष्टाचार और जंगलराज का सामना करना पड़ा था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इस क्षेत्र की पिछली पीढ़ियों द्वारा झेले गए अन्याय को सुधारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

किसानों के लिए राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का ऐलान

प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र की एक प्रमुख कृषि उत्पाद, मखाना, का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों की पहचान मखाने की खेती से जुड़ी हुई है। यह न केवल सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि हजारों किसानों की आजीविका भी इसी पर निर्भर करती है।

उन्होंने एलान किया कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना की है, जो मखाना किसानों की आय बढ़ाने, उनकी फसल की ब्रांडिंग और देश-विदेश में विपणन को बढ़ावा देने में मदद करेगा। इसके तहत किसानों को तकनीकी सहायता, बीमा, अनुदान और नई तकनीकों तक पहुंच भी मिलेगी।

विकास कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा : मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राजद (RJD) और कांग्रेस जैसे दल बिहार की तरक्की को पचा नहीं पा रहे हैं। उनकी सरकार जब भी गरीबों, किसानों और पिछड़े वर्गों के लिए कोई योजना लाती है, तो विपक्षी पार्टियां भ्रम फैलाने में लग जाती हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दलों ने वर्षों तक बिहार को सिर्फ जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझाकर रखा, जबकि उनकी सरकार ने बिहार को आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है।

खेलों में भी हो रही है प्रगति

उन्होंने राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप का उदाहरण देते हुए बताया कि अब बिहार खेलों में भी अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब विकास की ही एक बानगी है, जहां युवा ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

Other Latest News

Leave a Comment