अमलो मजदूर कार्यालय मे पूर्व मंत्री लालचंद महतो और जगन्नाथ महतो याद किये गये

अमलो मजदूर कार्यालय मे पूर्व उर्जा मंत्री लालचंद महतो के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया, साथ ही साथ पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कमेटी के अघ्यक्ष दिलीप कुमार और संतोष सिंह ने कहा कि झारखंड ने अपना एक महान आंदोलन कारी, जुझारू कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया है। पूर्व मंत्री के लालचंद महतो के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। कहा कि लालचंद महतो और जगरनाथ दादा दोनो अभिभावक थे। सुख दुख में हमेशा वो साथ खड़े रहते थे। राज्य की अपूर्णीय क्षति के साथ-साथ उनके लिए व्यक्तिगत नुकसान भी है। कहा कि वे दोनो दलित और शोषित वर्ग कीआवाज़ थे। गांव की समस्या और झारखंड के लोगों के हक़ व अधिकार के लिए विधानसभा में हमेशा मुखर होकर अपनी बात रखते थे। राज्य की जनता ने बहादुर नेता को खो दिया। कहा कि दोनो हमेशा झारखंडवासियों के हित के लिए संघर्ष किया। कहा कि झारखंड ने महान आंदोलनकारी, जुझारू कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया है। मौके पर विश्वनाथ सिंह, जागेश्वर महतो मुकेश कुमार सोनी, महेश राम, सुखदेव चौधरी,भट्ट महतो, उमेश कुमार ,राजेंद्र महतो, जानकी देवी, देवंती देवी, सुरजी देवी, कमल नायक आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Other Latest News

Leave a Comment