भाजपा कार्यकर्ताओं के अर्थक प्रयास से ही हम जीत सुनिश्चित कर पाते हैं : कर्मवीर सिंह

रांची : भारतीय जनता पार्टी रांची लोक सभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक रांची लोकसभा कार्यालय मोहन कंपेक्स में संपन्न हुई । इस बैठक में रांची लोकसभा के प्रबंधन समिति के सदस्य विशेष रूप से सम्मिलित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर जी ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हम भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही हम जीत सुनिश्चित कर पाते हैं । पार्टी के कार्यकर्ता तन, मन, धन के साथ समर्पण भाव से निरंतर पार्टी के कार्यों में लगे रहते हैं। इसलिए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य इस बार 400 पर और झारखंड की 14 में 14 सीट हम अपने कार्यकर्ताओं के बल पर जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 फूलों की माला में 14 फूलों की माला झारखंड का भी पिरोया जाएगा यह तभी संभव होगा जब हम अपने-अपने बूथ को जीतेंगे संगठन मंत्री ने विस्तार पूर्वक कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी कि कैसे हमें चुनाव प्रबंधन में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं को कम करना है।

WhatsApp Image 2024 04 07 at 4.33.53 PM

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं को हमें घर-घर तक बताना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो लाभ लोगों को मिला है। उनसे संपर्क स्थापित कर देश के विकास के लिए हमें तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। आज के इस कार्यक्रम में रांची लोकसभा के संयोजक संजीव विजयवर्गीय रांची महानगर के जिला अध्यक्ष वरुण साहू ग्रामीण जिला के अध्यक्ष सुरेंद्र महतो सहित चुनाव प्रबंधन के सभी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment