गोमिया मे जगह जगह बट्ट वृक्ष पूजा आयोजित

गोमिया प्रखंड के विभिन्न स्थानों में गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने प्रातः काल से ही बट्ट वृक्ष के समीप पहुंचकर पूजा अर्चना किया और अपने पति की लंबी उम्र की कामना किया। बता दें कि इस अवसर पर गोमिया के आई ई एल गवर्मेंट कॉलोनी, आई ई एल मार्केट, बैंक मोड़, गोमिया मोड़, स्वांग वन बि, हजारी मोड़, पुराना माइनस, महावीर स्थान, होसिर, साडम, हजारी पटवा बस्ती सहित अन्य स्थानों में स्थित वट वृक्ष के समीप पहुंचकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना किया एवं वृक्ष की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांध कर अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर तमाम स्थानों में महिलाओं ने रंग बिरंगे वस्त्र धारण कर बड़ी संख्या में पहुंची और बड़े ही धूम धाम से पूजा अर्चना करते देखी गई, बताया जाता है की एक समय अपने पति की जीवन पाने के लिए आज ही के दिन शती सावित्री ने यमराज से अपने पति का प्राण प्राप्त किया तभी से सुहागिन महिलाएं आज के दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है।

Other Latest News

Leave a Comment