ढोरी जीएम एमके अग्रवाल के स्थानांतरण पर अमलो में दी गई विदाई

सीसीएल ढोरी एरिया के महाप्रबंधक एमके अग्रवाल का स्थानांतरण एनसीएल एरिया में होने पर श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना के काली मंदिर परिसर में समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। यहां श्रमिक नेताओ सहित अमलो पीओ व अन्य अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, साथ ही उनके नेतृत्व में चार साल के कार्य काल हुए कार्यकाल पर चर्चा की। एरिया सचिव शिवनंदन चौहान और शाखा सचिव गणेश मल्लाह ने कहा कि ढोरी एरिया में कोयला उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किए। परिस्थिति कैसी भी हो अधिकारियो व कामगारो को हमेशा साथ लेकर काम करते रहे। कोयला उत्पादन के साथ सामाजिक कार्यों में भी काफी बढ़-चढ़कर योगदान निभाया है। मौके पर परियोजना पदाधिकारी के आर सत्यार्थी, एसओपी प्रफुल्ल कुमार, मैनेजर मुनीनाथ सिंह, आउटसोर्सिंग मैनेजर संतोष कुमार सहित जयराम सिंह, जितेंद्र चैंपिया, आनंद विश्वकर्मा, अमरेंद्र कुमार शुबो देवी, ललिता देवी, कुसुम देवी, एतवरिया देवी, फुलवा देवी, मनोज पानीग्रही, हटिया रावत, संजय कुमार, संतोष मिश्रा, प्रेमचंद महतो, अहमद अली आदि लोग मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment