News Nation Bharat
झारखंडराज्य

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा की मासिक पत्रिका का झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा विमोचन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रांची : दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा की मासिक पत्रिका “ज्ञप्ति” की जून 2024 अंक का आज झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का कर कमलो द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रांची शाखा के मासिक पत्रिका के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने बताया की इस मासिक पत्रिका में प्रोफेशन से जुड़े हर विषयों पर विस्तृत जानकारियों विशेषज्ञों के के माध्यम से तैयार किया जाता है साथ ही इसमें हर महीने सीए प्रोफेशन से सम्बंधित एक बड़े पर्सनालिटी के इंटरव्यू भी देने की कोशिस रहती है। साथ ही इसमें रांची शाखा के द्वारा आयोजित गत महीने के सारे प्रोग्राम फोटोग्राफ्स सहित विस्तृत विवरण रहता है और आने वाले महीने के मुख्य कार्यक्रमों का विस्तार से जानकारी दिए जाता है। उन्होंने बताया कि इस मासिक पत्रिका का उदेश्य सीए प्रोफेशनलों को सीए प्रोफेशन और देश से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जाय। उन्होंने बताया कि यह मासिक पत्रिका रांची और आस पास के लगभग 1200 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को हर महीने भेजी जाती है साथ ही पुरे देश में इंस्टिट्यूट के शाखाओं के माध्यम से भेजी जाती है।

इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के सचिव सीए हरेन्दर भारती और पूर्व अध्यक्ष सीए प्रभात कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने इस मासिक पत्रिका का झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा विमोचन किये जाने को महत्वपूर्ण बताते हुए उनका धन्यवाद किया।

Related posts

रांची : 150 टन के वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन

News Desk

बाल अधिकार संरक्षण जागरुकता कार्यशाला का आयोजन

Manisha Kumari

विवाहिता को मारकर पेड़ से लटकाने के मामले में पुलिस नही कर रही कार्यवाही

News Desk

Leave a Comment