बिजली करंट लगने से आलू व्यवसायी की मौत

गोमिया थाना छेत्र अंतर्गत गोमिया मोती चौक के समीप निवासी आलू व्यवसायी दशरथ साव 50 वर्ष की मंगलवार की प्रातः विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि मृतक के आवास में विद्युत पावर सप्लाई नहीं हो रहा था। तब वह सीढ़ी लेकर पोल पर चढ़कर बिजली लाइन को दुरुस्त कर रहा था। बिजली मरम्मती के दौरान वह बिजली करंट के चपेट में आ गया और झटका लगने से नीचे जमीन पर गिर पड़ा, आनन फानन में उसे तुरंत गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया गया। बताया गया कि बोकारो सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

Other Latest News

Leave a Comment