जारंगडीह पुल की सड़क पर बने गड्ढे से राहगीरों में सम्भावित दुर्घटना की खतरा

जारंगडीह : बेरमो अनुमंडल अंतर्गत जारंगडीह पुल की सड़क पर बने गड्ढे अपनी दुर्दशा बंया कर रही है। सड़क पर बने गड्ढे से राहगीरों के बीच सम्भावित दुर्घटना की खतरा मंडरा रहा है। छोटे बड़े वाहन चालक को तो परेशानियां झेलनी पड़ रही है। साथ ही साथ पैदल चल रहे राहगीरों को भी उक्त समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। राहगीरों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन से उक्त मामले पर संज्ञान लेकर सकारात्मक रूप से समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की मांग कर रहे हैं।

img 20240711 wa000636968101823199976

तस्वीरें साफ बंया कर रही है की राहगीरों को नित्य दिन कितना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जान हथेली पर रखकर चलना पड़ रहा है। जारंगडीह रेलवे फाटक से ढाबा तक की बीच की दूरी लगभग 300 से 400 मिटर के बीच लगभग छोटे बड़े 63 गड्डे है, जो राहगीरों के लिए जोखिम भरा सफर माना जाता सकता है।

Other Latest News

Leave a Comment