केन्द्रीय अस्पताल ढोरी परिसर स्थित नवनिर्मित गणेश मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

सीसीएल केन्द्रीय अस्पताल ढोरी परिसर स्थित नवनिर्मित सिद्धि विनायक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा को लेकर सुबह 101 कन्याओं व महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ करगली गेट स्थित दामोदर नदी पहुंचे, जहाँ पर आचार्यो ने मुख्य यजमान केन्द्रीय स्पताल ढ़ोरी के सीएमओ डॉक्टर अरविंद कुमार सपत्नीक को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी देवताओं का आवाह्न कर पूजा अर्चना कर कलश में जल भरवाया। उसके बाद कन्याओं व महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर करगली गेट होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची। भव्य कलश यात्रा में लोगो ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय गणेश, हर हर महादेव, जय श्री राम, जय भवानी कर जयकारे लगाये। समिति के विकास सिंह और रमेश मिश्रा ने बताया कि तीन दिनों यह अनुष्ठान कार्यक्रम चलेगी। इस अवसर पर डॉक्टर रोहित शर्मा, पुनीत गुप्ता, अजय झा, राजीव महतो, मघु पासवान, गब्बर सिंह सहित सैकंडो लोग शामिल हुए।

Other Latest News

Leave a Comment