News Nation Bharat
झारखंडराज्य

अमलो बस्ती में धुमधाम से मनाया गया वार्षिक ग्रामदेवी मड़ई पुजा

kmc_20250731_125509
WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

फुसरो नगर परिषद के अमलो बस्ती में वार्षिक ग्रामदेवी मड़ई पुजा धुमधाम से मनाया गया। नाया ने विधि विधान से परंपरागत तारिके से ग्रामरक्षा देवी माँ, कपास बाबा, गौराखवार बाबा, लुगु बाबा, धरती माँ का आवहान करतें हुए उनकी परंपरागत तारिके से पूजा आरधना किया गया। पूर्व पार्षद सह विस्थापित नेता कैलाश ठाकुर ने बताया कि मड़ई पुजा हमारे काई पूर्वजों से चलता आ रहा हैं। इस पुजा में संपूर्ण गांव वासियों के सहभागिता से होती हैं। इसमें बकरे एवं मुर्गे कि बलि दी जाती हैं। बताया कि किसान धान रोपनी से पहले ये पुजा करतें हैं और माता से प्रार्थना करते हैं कि खेती के लिए उपयुक्त मौसम दें। जिससे किसानों को अच्छी फसल हो ओर हमारी जीवन में खुशहाली आयें। ये हरवर्ष आषाढ़ मास में ही होता है। क्योंकि इस माह के उपरांत पवित्र मास सावन का आगमन हो जाता हैं और सावन में मांसाहार वर्जित रहता हैं। पुजा के सफल बनाने में बाबुलाल महतो, भिखारी महतो, जगनारायण महतो, बिगल धोबी, विरेंद्र साव, कुलदीप साव, जितेंद्र केवट, अशोक यादव, मोहन रजवार, गुलाब ठाकुर, बिरु तुरी, बुधन तुरी, फलजीत महतो, रामु तुरी, रूपलाल महतो, पुरन महतो, शिवप्रसाद जयसवाल, बसंत ठाकुर, काली तुरी, बसुदेव तुरी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थें।

Related posts

संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Manisha Kumari

सतबरवा : संस्कार निहित शिक्षा के लिए विद्यालय ही श्रेष्ठ, शिक्षा सार्वभौमिक संतुलन का आधार : अभिषेक कुमार तिवारी

News Desk

JSSC CGL परीक्षा : 21-22 सितंबर को झारखंड में 8 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

News Desk

Leave a Comment