झारखंड श्रमिक संघ की बैठक गुरुवार की देर शाम को करगली गेट स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में नगर अध्यक्ष दीपक महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड श्रमिक संघ (झामुमो) फुसरो नगर का विस्तार हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष महताब खान, सचिव मोहसिन राजा व कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता को बनाया गया। जिलाध्यक्ष जयनारायण महतो ने कहा कि संघ का विस्तार होने से कार्यकर्ताओं में और भी तेजी आयेगी। कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी नये जिम्मेदारी के साथ काम करें और संघ को आगे बढ़ाने का काम करें। कहा कि कार्यकर्ता से ही संघ की पहचान है इसलिए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्त्ताओं को संघ से जोड़ने का काम करें। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों ने जो जिम्मेदारी सौंपा है उसका पूरे ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे।मौके पर आलमगीर खान, रामावतार सिंह, राजेश राम मौजूद थे।











