सोना बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी, छह यात्री घायल

गोमियां-विष्णुगढ़ पथ पर अनियंत्रित होकर सोना बस पेड़ से टकरा गयी। इस दुर्घटना में छह बस यात्री घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार बोकारो एवं हजारीबाग जिले के सीमावर्ती में 25 जुलाई को आईईएल एवं विष्णुगढ़ थाना के बीच नरकी चौक से कुछ ही दूरी पर सोना बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना से करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोटे लगी। अन्य सभी यात्री बाल बाल बच गये। घायल दो यात्रियों को विष्णुगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिसमें रांची निवासी सुनीता देवी एवं हजारीबाग के रहने वाले अभिषेक कुमार बताये जा रहे हैं। अन्य यात्रियों को हल्की चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जुलाई की दोपहर लगभग पौने तीन बजे गोमिया से सोना बस सवारी लेकर हजारीबाग की ओर चली, जो नरकी और गझंडी के बीच अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें लगभग आधा दर्जन बस यात्री घायल हो गए। घटित घटना के समय हो हल्ला होने के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे और घायलों की मदद की।

Other Latest News

Leave a Comment