बरकट्ठा : परिवर्तन यात्रा जनसभा में उमड़ी लोगों की भीड़

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के कपका में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर बरकट्ठा विधानसभा स्तरीय जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, कोडरमा विधायक नीरा यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बटेश्वर मेहता मौजूद थे। लोगों को संबोधित करते हुए डॉ मोहन यादव ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए झारखंड से झामुमो गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान लोगों से किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार लोगों का भलाई करना छोड़कर अपनी तिजोरी भरने में लगी है। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में ठगी और लूट खसोट की सरकार चल रही है। झारखंड सरकार में मंत्री के पीए के नौकर के पास से करोड़ों रुपए बरामद किया जा रहा है। उन्होंने अगामी विधानसभा चुनाव में ठगबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। वहीं विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि भाजपा के बिना झारखंड में विकास संभव नहीं हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की संचालन सुनील मेहता ने किया।

WhatsApp Image 2024 09 23 at 6.27.38 PM

मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो, केदार साव, बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साव, बेड़ोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, टुकलाल नायक, अनील आजाद, चलकुशा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल, अनिल आजाद, विजय यादव, त्रिवेणी यादव,टुकलाल नायक, उमेश यादव,छोटेलाल मेहता समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment