आईटीआई परिसर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

रायबरेली में इंडियन टेलिफोन इंडस्ट्री आईटीआई परिसर में देर रात भीषण आग लग गई। आग की घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया है। घटना दिनांक 24 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार की रात करीब 11:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। यहां रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के शहर स्थित इंडियन टेलिफोन इंडस्ट्री आईटीआई में आग लग गई। आग सोलर सिस्टम के बैटरी क्षेत्र में लगी थी बताया जा रहा है कि सोलर सिस्टम के पावर बैकअप की बैटरियां जहां रखी गई थी। वहां अचानक से धुआं उठता देख सिक्योरिटी ने फायर सेक्शन को जानकारी दी थी। फायर सेक्शन में तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच आग इतनी ज्यादा भड़क चुकी थी कि रोक पाना मुश्किल हो रहा था। जिसको लेकर मामले की सूचना फायर ब्रिगेड पुलिस को दी गई। 2 घंटे की कड़ी में शकत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने किसी तरह पर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने की घटना में सोलर सिस्टम के लिए लगाई गई लाखों रुपए की कीमत की बैटरी है नष्ट हो गई हैं।

Other Latest News

Leave a Comment