सीएचसी अधीक्षक की नासमझी एवं चूक का वीडियो हुआ वायरल

बछरावां रायबरेली : आए दिन चर्चा में बने रहने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां के अधीक्षक अनिल कुमार जैसल की न समझी एवं चूक का एक और ताजा तरीन वीडियो वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो बछरावां कस्बा के मुख्य चौराहे का बताया जा रहा है, जिसमें साफ तौर पर यह देखा जा सकता है कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम का प्रचार प्रसार ई रिक्शा से किया जा रहा है, परंतु ई रिक्शा में लगे बैनर में अभी भी निवर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह का नाम अंकित है जबकि उनका तबादला लगभग 1 महीने पूर्व रायबरेली से हो चुका है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में बड़ी तेजी के साथ चर्चा हो रही है कि आखिरकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां के अधीक्षक अनिल कुमार जैसल का अभी भी निवर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह से मोह क्यों नहीं छूट पा रहा है और एक प्रतिष्ठित पद पर बैठे होने के बावजूद भी उनसे इतनी बड़ी नासमझी और चूक कैसे हो गई।

Other Latest News

Leave a Comment