News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बोकारो थर्मल के डीवीसी परियोजना में संविधान दिवस मनाया गया

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

दा घा नि, बो ता वि के स्थित तकनीकी भवन के हॉल में संविधान दिवस मनाया गया। वरिष्ठ महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी में शपथ दिलायी जबकि वरिष्ठ महाप्रबंधक (एफ जी डी) सूर्यभूषण प्रसाद ने अंग्रेजी में दी। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (प्रशासन) बी जी होलकर , उप महाप्रबंधक (यां)  नरेश मुरस्कर, अजय केश, अखिलेन्दु सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) सुशील कुमार, प्रबंधक (मा सं) सुनील कुमार, रोहित कुमार, अंजू बॉईपाई, उप प्रबंधन ( सतर्कता) मो तारिक सईद, स प्रबंधक (मा सं) तनीषा शिल्वी, अनुराग सिन्हा के अलावे सूरज कुमार तिवारी, संजय कुमार राय सहित अनेकों अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स० नियंत्रक(यां) दीनानाथ शर्मा ने किया। श्री शर्मा द्वारा संचालन के क्रम मे संविधान सभा के अध्यक्ष , सदस्यों, गठन, प्रारूप और कार्यकाल का संक्षिप्त में चर्चा किया। ज्ञातव्य हो 2 वर्ष 11 महिने और 18 दिन के अथक परिश्रम के बाद 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान प्रारूप समिति अध्यक्ष डॉ० अम्बेदकर ने भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद को सुपुर्द किया था। अंततः हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ।

Related posts

फर्जी फोन पे एप का इस्तेमाल कर दुकानदार से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

PRIYA SINGH

रायबरेली : हर- हर भोले के जयकारो से गूजा कोटेश्वर महादेव मंदिर, श्रद्धालु भक्त कर रहे हैं पूजा अर्चन

Manisha Kumari

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई

News Desk

Leave a Comment