डैफोडिल्स में खेलकूद एवं वनभोज मनाकर नववर्ष कि की गई शुरुआत

रिपोर्ट : ललित प्रसाद

केंदुआ : करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी में आज नववर्ष की प्रथम दिन की पठन-पाठन का पहला दिन था। आज छात्रो एवं शिक्षको ने नेहरु उद्यान, करकेंद में जाकर क्रिकेट एवं विभिन्न प्रकार के खेल का आनन्द उठाया। छात्राओ ने शिक्षिकाओ के साथ विद्यालय में ही विभिन्न प्रकार के खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य-संगीत, चुटकुला म्युजिकल चेयर आदि प्रमुख था। इस दिन विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओ ने भाटिंडा में वनभोज मनाकर नववर्ष का आनंद उठाया। आज डैफोडिल्स एकाडेमी के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओ में खुशी का माहौल था। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने सभी कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन किए थे। उन्होने विद्यालय की चतुर्मुखी विकास पर ध्यान रखते है।

WhatsApp Image 2025 01 02 at 9.31.03 PM

उन्होने बताया कि आज के कार्यक्रम से शिक्षक -शिक्षिकाओ का शिक्षा प्रदान करने में उत्साह वर्धन का काम करेगा। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ का सराहनीय प्रयास एवं योगदान रहा।

Other Latest News

Leave a Comment